MP Bjp President : आदिवासी वर्ग से हो सकता भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष, गजेंद्र दौड़ में आगे

MP Bjp President : आदिवासी वर्ग से हो सकता भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष, गजेंद्र दौड़ में आगे

MP Bjp President : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है। ऑपरेशन सिंदूर और सेना को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के एक बयान से भाजपा के अंदर राजनीितक समीकरण बदले हैं। पहले प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विधायक हेमंत खंडेलवाल के नामों की चर्चा थी, लेकिन अब यह पद आदिवासी वर्ग के पास जाता दिखाई पड़ रहा है।

चर्चा में ये आदिवासी नाम!

दावेदारों में खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। लेकिन दौड़ में गजेंद्र सिंह का नाम आगे बताया जा रहा है। 

गजेंद्र सिंह क्यों?

दरसअल, पचमढ़ी में प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर पत्रकार वार्ता में गजेंद्र प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बाजू में बैठे थे। इससे भी उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को बदल मिला है। गजेंद्र पार्टी का आदिवासी चेहरा हैं और इनकी पृष्ठभूमि भी संघ वाली है। गजेंद्र के पिता उमराव सिंह पटेल संघ के प्रचारक रहे हैं। वे इंदौर के महू क्षेत्र में संघ के विस्तारक थे। इसके अलावा गजेंद्र ने बीए, एलएलबी तक पढ़ाई की है। इन सब बातों को ध्यान में रख कर भाजपा नेतृत्व गजेंद्र के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

कुलस्ते का बड़ा बयान

पचमढ़ी में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीजेपी नेता और भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है था कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। कुलस्ते ने यह बात INH न्यूज से खास बातचीत के दौरान कही थी। कुलस्ते से हमारे संवाददाता ने सवाल किया की प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इंतजार काफी लंबा हो गया है तो इसके जबाव में उन्होंने कहा कि जो भी होगा वो उपर वाले तय करेंगे, लेकिन जो भी होगा बहुत जल्दी हो जाएगा। कुलस्ते के इस बयान से कयास लगाए जा रहे है कि बीजेपी जल्द ही नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है।


संबंधित समाचार