रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जिलों की कार्यकारिणी आकार लेने लगी है. दरअसल भाजपा ने GPM की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दिया है. जिसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने प्रदेश में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री, कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है.
उपाध्यक्ष की नियुक्ति:
बतादें कि 30 जुलाई तक सभी जिलो की कार्यकारिणी घोषित होगी. जिसके मुताबिक लालजी यादव को जिलाध्यक्षक, राकेश चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, नीरज जैन को उपाध्यक्ष, राकेश दीक्षित को उपाध्यक्ष, दयाचंद पोर्ते को उपाध्यक्ष, लूसन सिंह राठौर को उपाध्यक्ष, इसके साथ ही मीरा पाव को उपाध्यक्ष बनाया गया है.
महामंत्री और मंत्री की नियुक्ति:
इसके साथ ही कुबेर सिंह सर्राटी को महामंत्री, किशन सिंह ठाकुर को महामंत्री, रानू नामदेव को मंत्री, बालकृष्ण अग्रवाल को मंत्री, छोटेलाल सोनी को मंत्री, गंगोत्री राठौर को मंत्री, किशमिश भानू को मंत्री, पूजा चौधरी को मंत्री, और मुकेश दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.