
श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई। गुरुवार सुबह बाबा अमरनाथ की पहली आरती की गई। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से दक्षिण कश्मीर के हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते रहे। यात्रा नुनवान-पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग से शुरू हुई।
5200 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था:
तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच 5.200 से अधिक गुरुवार को जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ. ये पहलगाम बेस कैंप दोपहर 2 बजे तक पहुंच गया। और अमरनाथ गुफा के लिए सुबह 4 बजे दूसरे जत्थे को अमरनाथ गुफा के लिए रवाना किया जाएगा।
चप्पे-चप्पे पर जवान :
अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्धत सीमा पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों को तैनात किया गया है। तीर्थयात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा।
अब तक 3.5 लाख से ज्यादा पंजीयन:
वहीं इस साल तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.5 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जम्मू में तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम, महाजन समा में सेंटर और पंचायत भवन खोले गए हैं। ये सेंटर रोज दो हजार श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।