होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Amit Shah Visit MP : भारत देश शरिया कानून से नहीं... ‘यूसीसी’ से चलेगा

Amit Shah Visit MP : भारत देश शरिया कानून से नहीं... ‘यूसीसी’ से चलेगा

गुना/राजगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पिपरई के मंडी परिसर में जनता को संबोधित किया। उन्होंने यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी है। वर्षों तक ओबीसी वर्ग के लोगों को केंद्रीय संस्थानों में आरक्षण नहीं दिया गया। कांग्रेस 70 साल तक धारा 370 को अपने बच्चे की तरह पालती रही, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को एक झटके में कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश के विकास में सबसे पहली प्राथमिकता एससी, एसटी और ओबीसी को दी है।

लेकिन, कांग्रेस कहती है कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे। गृह मंत्री शाह ने कहा कि ये देश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से चलेगा। ये हमारे संविधान की स्पिरिट है। हम उत्तराखंड में यूसीसी लाए हैं। और, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है कि हम देश भर में यूसीसी को लागू करेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र को ध्यान से पढ़िए। 

उन्होंने कहा है कि हम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करेंगे। कांग्रेस देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं। आप ये बताइए, क्या ये देश शरिया से चल सकता है? राहुल बाबा, आपको तुष्टिकरण के लिए जो करना है, वो करो। लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ नहीं लाने देंगे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया है। 

गुना वालों को सिंधिया-केपी दो नेता मिलेंगे

शाह ने अशोकनगर जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगे। साथ ही गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव का भविष्य बता दिया है।

शाह ने गुना लोकसभा सीट के लोगों से कहा है कि आप केपी यादव की चिंता मत करना। हमने उनके लिए सोच रखा है। शाह ने कहा कि कई क्षेत्र में जब मैं जाता हूं तो लोग कहते हैं कि आप हमारे सांसद को आगे बढ़ाना, हम विजयी बनाकर भेजेंगे। आपको तो बना बनाया मंत्री, मोदी जी यहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। प्रचंड बहुमत से इनको जीताना।

आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले

शाह ने दिग्विजय के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे। यहां पर भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजगढ़ को बंटाढार करना है क्या? दिग्गी राजा क्या मैंडेट मांगने आए थे। भागकर भोपाल चले गए, अब राजगढ़ आए हो। दिग्गी राजा के साथ बंटाढार शब्द जुड़ गया है। यहां बंटाढार करना है क्या।

उन्होंने कहा अब समय आ गया है इन्हें राजनीति से परमानेंट विदाई देने का। दिग्विजय की विदाई आपको करना है। आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले। सम्मान जैसी लीड से हराकर उनकी विदाई करना। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ वाले करें, यही कहने आया हूं।


संबंधित समाचार