खजुराहो : मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार विभिन शहरो से हवाई सेवा शुरू कर रहे। इसी कड़ी में 25 अगस्त से स्काई होप की 18 सीटर विमान सेवा खजुराहो-दतिया और दतिया-खजुराहो रूट पर शुरू होने जा रही है। जिसका संचालन एक माह यानि की 26 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
अक्टूबर से खजुराहो में पर्यटन सीजन होगा शुरू
बता दें कि पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद खजुराहो में पर्यटकों का आगमन बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया। फ़िलहाल हवाई सेवा के संचालन का शिड्यूल जारी नहीं किया है। लेकिन जल्द ही इसकी जानकारी एयरलाइन द्वारा जारी की जाएगी।
स्काई होप की 18 सीटर विमान खजुराहो से भरेगी उड़ान
वहीं, 25 अक्टूबर से एयर इंडिया दिल्ली-बनारस-खजुराहो और खजुराहो-बनारस-दिल्ली रूट पर नियमित सेवा शुरू करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को विमान दिल्ली से खजुराहो होते हुए वाराणसी जाएगा। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान वाराणसी से खजुराहो होते हुए दिल्ली के लिए संचालित होगी।
हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा
एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक संतोष सिंह के मुताबिक खजुराहो में हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में करीब 16 हजार यात्रियों से बढ़कर यह आंकड़ा 2025 में 54 हजार तक पहुंच गया। जून 2026 तक भी यात्री संख्या में तेजी दर्ज की गई है और साल के अंत तक करीब एक लाख यात्रियों के आवागमन का अनुमान है। जिसको देखते हुए हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की नियमित फ्लाइट, दिल्ली - खजुराहो और खजुराहो - दिल्ली 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।