बड़वानी : बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 साल के आदमी की मौत हो गई। आदमी अपनी पत्नी और साले के साथ मोरकट्टा गांव से इको कार में घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
इको कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पाटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद करमसिंग (48) पिता कादरिया निवासी को मृत घोषित कर दिया। जबकि करमसिंग की पत्नी कुमायडी व उसका साला मयताप घायल है। जिनका इलाज जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।