होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Alirajpur news : नर्मदा नदी में निकाली गई अनूठी तिरंगा यात्रा, चलित नाव में लहराया तिरंगा, देशभक्ति से गूंजा तट

Alirajpur news : नर्मदा नदी में निकाली गई अनूठी तिरंगा यात्रा, चलित नाव में लहराया तिरंगा, देशभक्ति से गूंजा तट

आलीराजपुर : मध्य प्रदेश सहित देशभर में आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बने। ज्यादातर तिरंगा यात्राएं सड़कों पर निकाली गई। लेकिन मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्राम ककराना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदा नदी में अनूठी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां प्रशासन और आम जनता ने एक साथ मिलकर देशभक्ति का संदेश दिया। 

देशभक्ति के गीतों से गूंजा समां

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नाव के जरिए यात्रा निकाली गई। नर्मदा की लहरों के बीच तिरंगा लहराता नजर आया, वहीं देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

प्रशासन ने नागरिकों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील

कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान लोगों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिला प्रशासन ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नर्मदा तट पर आयोजित इस आयोजन ने देशभक्ति के साथ प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।


संबंधित समाचार