होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ADRM Abhiram Khare : अभिराम खरे बने भोपाल मंडल के नए ADRM, संभाला कार्यभार

ADRM Abhiram Khare : अभिराम खरे बने भोपाल मंडल के नए ADRM, संभाला कार्यभार

ADRM Abhiram Khare : पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल में प्रशासनिक बदलाव के तहत बीते मंगलवार को अभिराम खरे ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी निवर्तमान एडीआरएम रश्मि दिवाकर से औपचारिक रूप से ली। अब अभिराम खरे भोपाल मंडल के नए ADRM होंगे। 

कौन है अभिराम खरे?

अभिराम खरे भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आइआरएएस) के 2006 बैच के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय, जबलपुर में वित्त सलाहकार (यातायात एवं निर्माण) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वे भोपाल में उप वित्त सलाहकार (निर्माण विभाग) और जबलपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक जैसे अहम पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। रेलवे करियर की शुरुआत उन्होंने जबलपुर मंडल में सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (एडीएफएम) के रूप में की थी। उन्होंने डाॅ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से फार्मेसी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।


संबंधित समाचार