
Indore Crime : मध्यप्रदेश से पति-पत्नि के रिश्ते शर्मशार होने का एक मामला सामने आया है। मामला धार जिले का है। यहां एक युवक ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी ही पत्नी को गिरवी रख दिया। युवक जुएं में पैसे हार गया था। अपना कर्ज चुकाने के लिए युवक ने अपने ही दोस्त को अपनी पत्नी गिरवी रख दी। जिसके बाद दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
जी हां, जानकारी के अनुसार युवक जुएं में हार के बाद कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी को दोस्त के पास दो दिल्ली ले गया था। युवक के दोस्त ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। जब पति अपनी पत्नी को तीसरी बार युवक के सामने पेश करने के लिए उसे बुलाया तो महिला ने अपने भाई को पूरी बात बता दी। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने में अपने पति और उसके दोस्त की शिकयत कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दोस्त के साथ सोने का बनाया दबाव
महिला ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि 2016 में उसकी शादी जिले के कानवन के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो उसका पति सही था, लेकिन बाद में उसे जुंए की लत लग गई। उसका पति जुएं में 8 लाख रूपये हार गया था। उसने अपने एक दोस्त से 8 लाख रूपये लिए थे, जिसे चुकाने के लिए उसके पति ने उसे अपने दोस्त को गिरवी रख दिया। महिला ने पुलिस को आगे बताया कि उसका पति उसे अक्सर दिल्ली के रहने वाले दोस्त अभिमन्यु के पास ले गया, अभिमन्यु ने ही उसके पति को पैसे दिए थे। महिला का कहना है कि अभिमन्यु ने कर्ज चुकाने के एवज में उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पत्नी को 50 हजार में बेंचा
महिला ने आगे बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसका पति उसे जबरदस्ती दिल्ली में अभिमन्यु के पास छोड़ आया था। अभिमन्यु ने उससे शारीरीक संबंध बनाने के लिए कहा और बताया की
उसे 50 हजार में उसके पति से खरीदा है। कुछ महीने बाद फिर वही हुआ। इतना ही नहीं इंदौर में भी उसके पति ने उसे दूसरे लोगों के साथ सोने के लिए दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
होटल में भी जबरन ले गया
पीड़ित महिला ने पुलिस को यह भी बताया की जब उसका पति फिर से दिल्ली ले जाने की बोला तो उसने जाने से इनकार कर दिया था, लेकिन उसने अभिमन्यु को दिल्ली से इंदौर बुला लिया। वह इंदौर की एक होटल में रूका था। उसके पति ने उसे होटल में जाने का दबाव बनाया। जिसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।