भोपाल : मध्य प्रदेश मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जहां यूसीसी को लेकर तीखी बहस हुई तो वही कल यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा होगी। जिसको लेकर रणनीति तैयार करने और विपक्ष पर हमला बोलने के लिए मुख्यमंत्री निवास में बीजेपी विधाक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसका आयोजन शाम 07 बजे किया गया है।
अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी
इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सत्र के पहले दिन की यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है। इसमें विधायकों को सदन में रणनीति और अनुशासन को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं। पांच दिवसीय इस मानसून सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कई विभागों से जुड़े सवाल-जवाब भी होंगे।
इन मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने का करेगी प्रयास
बता दें कि विधानसभा के इस सत्र में केन-बेतवा विस्थापितों को मुआवजा, उज्जैन जमीन खरीद, नीट यूजी पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में धांधली जैसे मामलों पर विपक्ष भाजपा सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा। 24 जुलाई तक होने वाले इस सत्र मी काफी हंगामे होने वाले है।