होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PANNA NEWS : पन्ना में किसान ने मौत को लगाया गले, 5 हजार का कर्ज बनी वजह, परिवार में पसरा मातम

PANNA NEWS : पन्ना में किसान ने मौत को लगाया गले, 5 हजार का कर्ज बनी वजह, परिवार में पसरा मातम

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक किसान ने सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसान ने सूदखोर से 5 हजार का कर्ज लिया था। जिसे सूदखोर ने 1 लाख में तब्दील कर दिया। जिससे परेशान होकर किसान ने अपनी जान ले ली। घटना अमानगंज थाना अंतर्गत मझगवा शेख की है। 

5 हजार के कर्ज को 1 लाख में बदला 

जानकारी के मुताबिक मृतक कल्याण सिंह ने कुछ समय पहले अपनी जरूरतों के लिए एक सूदखोर से मात्र 5 हजार रुपये उधार लिए थे लेकिन यह छोटा सा कर्ज धीरे-धीरे उसके लिए जानलेवा बन गया। आरोप है कि सूदखोर ने इस रकम के बदले किसान से करीब एक लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी थी। जिसकी वजह से किसान मानसिक रूप से काफी परेशान था।

जहरीला पदार्थ खाकर दी जान 

जब प्रताड़ना बढ़ने लगी तो कल्याण सिंह ने रविवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। हालांकि मरने से पहले कल्याण ने अपने भाई को फोन कर आपबीती सुनाई थी। किसान की मौत से परिवार में जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 


संबंधित समाचार