इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर और भिंड से दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की नाबालिग को आरोपी ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता की मुलाकात सोशल मीडिया में हुई थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने न सिर्फ नाबालिग का रेप किया बल्कि जेवर और नकदी भी ऐंठ लिए। तो वही भिंड में जीजा ने 22 साल की साली को दुष्कर्म का शिकार बनाया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों मामलो में कसे दर्ज कर किया है। वही आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
पहली घटना इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की है। जहां आरोपी ने पहले नाबालिग के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद मिलने के बहाने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर लाखों रूपए, जेवर और नकदी भी ऐंठ लिए। जिसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले में तत्परता दिखाई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी सेल्स टैक्स कॉलोनी का निवासी
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा और आरोपी आरव के बीच कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी सेल्स टैक्स कॉलोनी का निवासी है और उसके पिता सेल्स टैक्स विभाग में कार्यरत हैं। आरोपी ने न केवल पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसे डराया और धमकाया भी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना दबोह थाना के गौरा गांव की
दूसरी घटना भिंड की है। जहां घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर जीजी ने 22 साल की साली के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में कर इंसाफ की गुहार लगाई। घटना दबोह थाना के गौरा गांव की है।
आरोपी ने महिला के साथ की जबरदस्ती
जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिला का पति जयपुर में टिक्की बनाने का काम करता है। जिसकी वजह से वो काफी समय घर से बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी अक्सर महिला के घर आया जाया करता था। इसी बीच जब एक दिन घर में कोई नहीं था। तो आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की और ब्लैकमेल करने लगा। हालांकि समाज के डर से महिला कुछ समय तक चुप रही। लेकिन जब आरोपी की हरकते बढ़ने लगी तो पीड़िता ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।