IAF Vir Chakra Awards 2025: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में तबाही मचाने वाले भारतीय वायुसेना के 9 अधिकारियों को भारत सरकार ने वीर चक्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर आज 15 अगस्त के पूर्व संध्या पर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। आपको बता दें कि भारत का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान वीर चक्र है, जो आकाश, जल और धरती में दुश्मन के खिलाफ असाधारण पराक्रम दिखाने वालों को दिए जाते हैं।
दर्जनों आतंकी ठिकानों को किया था ध्वस्त
भारतीय वायुसेना ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में दर्जनों आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। जिसमें बहावलपुर और मुरिदके सहित कई आतंकी हेडक्वार्टर इसमें शामिल थे। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के लगभग 6 लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे, साथ ही उनके एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया था।
इन जाबाजों को किया जाएगा सम्मानित :
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में तबाही मचाने वाले 9 जाबाज वीर चक्र से सम्मानित होंगे. जिसमें ग्रुप कैप्टन (Gp Capt): मनीष अरोड़ा, रणजीत सिंह सिद्धू, कुणाल कालरा और अनिमेष पाटनी शामिल हैं. वहीं विंग कमांडर (Wg Cdr): जॉय चंद्रा, स्क्वाड्रन लीडर (Sqn Ldr): रिजवान मलिक, सिद्धांत सिंह और सार्थक कुमार हैं. इसके अलावा फ्लाइट लेफ्टिनेंट (Flt Lt): अर्शवीर सिंह ठाकुर के नाम शामिल हैं.
BSF के 16 जवानों को वीरता सम्मान:
वहीं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) कि बात करें तो इसमें वीर चक्र से सम्मानित होने वाले लगभग 16 जवानों अपनी अतुलनीय वीरता' और असाधारण साहस दिखाने के लिए वीरता पदक प्रदान किए गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये सम्मान उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ उनके द्वारा की कार्रवाई में बहादुरी दिखाने के लिए दिए जाएंगे ।
1,090 कर्मियों और अधिकारियों को सम्मान:
पर इस साल कुल 1,090 कर्मियों और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर विभिन्न वीरता और सेवा पदकों से नवाजा गया। इनमें 758 पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) , 99 राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) और233 वीरता पदक शामिल हैं। ये सम्मान अग्निशमन विभाग, पुलिस, नागरिक सुरक्षा, जेल सेवाओं के कर्मियों और होम गार्ड को उनके समर्पण और अद्वितीय साहस के लिए दिए गए हैं।