जबलपुर : मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के NH-45 पर रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 5 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त पिकनिक मनाने के लिए नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर स्थित हाथीनाला झरने गए थे। जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।
सड़क किनारे खड़े होकर सभी सेल्फी ले रहे थे
बताया जा रहा है कि सभी लोग इंदिरा नगर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जहां अफरा-तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने शवों को पोस्टमर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान राजेंद्र पटेल (22), वीरेंद्र लोधी (20), रामपाल सिंह लोधी (21), जयपाल सिंह लोधी (30) और नीरज सिंह लोधी (25) के रूप में की है। वहीं एक व्यक्ति जो घायल हुआ है, उसकी पहचान आकाश सिंह लोधी (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित जबलपुर जिले के रहने वाले थे।
सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि गाड़ी और चालक की पहचान की जा सके.