होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dhar news : बड़ी खबर ! धार में जिंदा जलने से 4 दोस्तों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे सभी, 1 घायल

Dhar news : बड़ी खबर ! धार में जिंदा जलने से 4 दोस्तों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे सभी, 1 घायल

धार : मध्य प्रदेश के धार में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया। सभी लोग सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी अचानक असंतुलित होकर पुलिया के नीचे खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से 4 की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र की है। 

रात करीब 11:30 बजे हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, 5 दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11:30 बजे सादलपुर के पास स्थित एक ढाबे के समीप पुलिया के डिवाइडर से कार टकरा गई और खाई में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार 1 युवक गाड़ी पलटने के चलते नीचे जा गिरा। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। तो वही देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई और 4 युवकों की जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई। 

हादसे में इनकी गई जान 

इस दुखद हादसे में अंकुश उर्फ भीम पिता विक्रम चौधरी 20 साल, चेतन पिता जीवन चौधरी 20 साल, आदित्य उर्फ अनमोल पिता संतोष तिवारी 19 साल, अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी की मौत हो गई। सभी दोस्त सुहागपुर सागोर के निवासी थे। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही इस हादसे में तुषार पिता मुकेश मंडलोई 20 साल घायल हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और धार जिले के सागौर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। धार्मिक यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा: सभी दोस्त राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवलिया सेठ (सांवलिया जी) के दर्शन करने गए थे। रात 11:30 बजे की घटना: दर्शन करने के बाद जब वे रात करीब 11:30 बजे वापस लौट रहे थे, तभी सादलपुर थाना क्षेत्र में ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से जा टकराई।


संबंधित समाचार