1 July Rashifal: पंचम योग के संयोग से सिंह सहित इन राशि वालों के आत्मविश्वास के होगी वृद्धि... 

1 July Rashifal: पंचम योग के संयोग से सिंह सहित इन राशि वालों के आत्मविश्वास के होगी वृद्धि... 

मेष राशि: मन में नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा।

वृष राशि: नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। संगीत में रुचि हो सकती है।

मिथुन राशि: अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि: आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। ऑफिस के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। 

कन्या राशि: धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के क्रोध एवं  वाद-विवाद से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।  

वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि: शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन राशि: जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाई भी आ सकती है। सुखद समाचार मिलेगा।
 


संबंधित समाचार