होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, बरसेगी महादेव और पितरों की कृपा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, बरसेगी महादेव और पितरों की कृपा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

Hariyali Amavasya News:  हरियाली अमावस्या सावन महीने की अमावस्या को मनाई जाती है। यह पितरों और भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए। इतना ही नहीं हरियाली अमावस्या पर पितृ पूजन, पवित्र नदी में स्नान, ध्यान और दान का बेहद महत्व है। इसके साथ ही हरियाली अमावस्या पर पिंडदान और तर्पण किया जाता है। इस दिन पितरों का पूजन करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही महादेव की आराधन करने से कृपा भी बरसती है। तो आइए जानते है कि हरियाली अमावस्या के दिन राशि के अनुसार किन उपायों को करना चाहिए .  ... 

मेष राशि

हरियाली अमावस्या के दिन मेष राशि वालों को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद लाल चंदन या मूंगा रत्न का दान करें। इस दिन पीपल का पौधा भी लगाना शुभ माना जाता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए हरियाली अमावस्या पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना लाभकारी होगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन माता पार्वती को हरी चूड़ियां और सिन्दूर अर्पित करें, जिससे दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। इसके अलावा, तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए शुभ माना गया है। गरीबों को सफेद वस्त्र या चावल का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही हनुमान जी को चमेली का तेल और सिन्दूर अर्पित करें। इसके बाद आंवले का पौधा लगाएं और उसकी जड़ में जल अर्पित करें। किसी जरूरतमंद को हरे रंग की वस्तुएं, जैसे हरे कपड़े आदि दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए हरियाली अमावस्या पर पितरों का तर्पण करना अत्यंत शुभ है। सुबह पवित्र नदी में स्नान करें और पितरों को जल, तिल और चावल से तर्पण करें। इसके बाद, शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करें। बेल का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना इस राशि वाालों की लाइफ में सौभाग्य लाता है। इस दिन जरूरतमंदों को दूध या दही का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को इस दिन वट वृक्ष या ढाक का पौधा लगाना चाहिए। इस दिन भगवान शिव को सफेद फूल, जैसे आक या मदार अर्पित करें। इससे पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति मिलेगी। सुबह स्नान के बाद ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। किसी जरूरतमंद को अन्न और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को हरियाली अमावस्या पर तुलसी, शीशम या मनीप्लांट का पौधा लगाना चाहिए। सुबह शिवलिंग पर गंगाजल और बिल्वपत्र अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद, किसी जरूरतमंद को हरे रंग के कपड़े या चने की दाल दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए इस दिन अर्जुन या बेल का पौधा लगाना शुभ रहेगा। भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा करें और ‘ॐ गौरीशंकराय नमः’ मंत्र का जाप करें। सुहागिन महिलाएं माता पार्वती को सिन्दूर और हरी चूड़ियां अर्पित करें। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को सफेद फूल या सफेद मिठाई दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को हरियाली अमावस्या पर लाल चंदन या मोलश्री का पौधा लगाना चाहिए। शिवलिंग पर लाल फूल और जल से अभिषेक करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करें। किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को इस दिन पीपल या पीले फूलों वाले पौधे जैसे सूरजमुखी आदि लगाना चाहिए। भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले वस्त्र या हल्दी दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को हरियाली अमावस्या पर नीम या अशोक का पौधा लगाना चाहिए। सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर तिल और जल अर्पित करें। पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करें। किसी जरूरतमंद को काले तिल या जूते-चप्पल दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस दिन केले या आंवले का पौधा लगाना चाहिए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। किसी जरूरतमंद को चावल या दूध का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को हरियाली अमावस्या पर पीपल या तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। भगवान शिव का गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। पितरों के निमित्त तर्पण करें और किसी पवित्र नदी में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। किसी जरूरतमंद को पीले कपड़े या मिठाई दान करें।


संबंधित समाचार