होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nag Panchami 2025: नागपंचमी पर करें ये काम चमक जाएगी किस्मत, सुख-समृद्धि में नहीं होगी कमी, खूब बरसेगा पैसा

Nag Panchami 2025: नागपंचमी पर करें ये काम चमक जाएगी किस्मत, सुख-समृद्धि में नहीं होगी कमी, खूब बरसेगा पैसा

Nag Panchami 2025:  नाग पंचमी का पर्व इस साल 29 जुलाई को मनाया जायेगा। यह पर्व नाग देवता को समर्पित होता है. इस पर्व में भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। इससे कालसर्प दोष से भी राहत मिलती है। साथ ही नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर होते है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है।

नाग पंचमी (Nag Panchami 2025) का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इतना ही नहीं इस दिन विशेष पूजा और उपाय करने से न केवल नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।
 

नाग पंचमी का महत्व (Significance of Nag Panchami)

पौराणिक मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, जीवन में चल रही बाधाओं और रोग-दोष भी दूर हो सकते हैं। यह दिन उन लोगों के लिए भी खास होता है जिनकी कुंडली में ग्रहदोष होते हैं।

जरूर करें ये कार्य (Nag Panchami Remedies)

  • नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करें।
  • शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और दूध चढ़ाएं।
  • गरीबों और ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा दान करें।
  • नाग मंदिर में जाकर दूध चढ़ाएं।
  • इन छोटे लेकिन पवित्र कार्यों से जीवन में धन, सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • नाग पंचमी के दिन कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं, जिनसे नागों को नुकसान हो सकता है:
  • सुई-धागा, चाकू, कैंची या कोई भी नुकीली चीज़ का उपयोग न करें।
  • तवे पर रोटी न बनाएं - यह परंपरा से जुड़ा निषेध है।
  • जमीन की खुदाई न करें। मान्यता है कि इससे सांपों के बिल को नुकसान पहुंच सकता है।

संबंधित समाचार