राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत सिविल संवर्ग के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए 13 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पदोन्नति सूची में तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता और कमलेश शेण्डे के नाम शामिल हैं।