
Zombie drug : पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन एक भयानक संकट का सामना कर रहा है जहाँ लोग "जॉम्बी ड्रग" नामक एक नशीले पदार्थ की लत में पड़ गए हैं। यह ड्रग, जिसे कुश के नाम से जाना जाता है, इसे मानव हड्डियों सहित विभिन्न जहरीले पदार्थों से बनाया जाता है। इस ड्रग के नशे की लत ने लोगों को कब्रों को खोदने और हड्डियां निकालने के लिए मजबूर कर दिया है, जिसके कारण देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करना पड़ा है।राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इस खतरे से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं, जिसमें एक विशेष टास्क फोर्स का गठन और नशीली दवाओं के उपचार केंद्रों की स्थापना शामिल है।
डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई :
Zombie drug : उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि ड्रग डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।कुश के सेवन के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिसमें बीमारियां, शारीरिक विकृति और मृत्यु भी शामिल है। 2020 और 2023 के बीच, सिएरा लियोन मनोरोग अस्पताल में कुश से जुड़ी बीमारियों के साथ भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 4000% बढ़ी है।यह संकट सिएरा लियोन के लिए एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य समस्या है। सरकार ड्रग की लत से पीड़ित लोगों की मदद करने और इस खतरनाक ड्रग के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।