होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NAGDA NEWS :: बीड़ी के लिए युवक की सरेआम हत्या, नसेड़ी ने तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट

NAGDA NEWS :: बीड़ी के लिए युवक की सरेआम हत्या, नसेड़ी ने तलवार से काटकर उतारा मौत के घाट

नागदा : मध्य प्रदेश के नागदा से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई। क्योकि उसने बीड़ी नहीं दी। घटना सामने आने से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।  

बीड़ी ने ली 18 साल के युवक की जान 

घटना बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके की है। जहां रविवार रात जय प्रकाश ठाकुर की तलवार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था और उसने जय प्रकाश से बीड़ी मांगी। युवक ने बीड़ी नहीं होने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने तलवार निकालकर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग 

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि परिजनों ने अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 


संबंधित समाचार