होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DAMOH NEWS : सड़क पर दौड़ी खुनी ट्रक, 2 साल की बच्ची की ली जान, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

DAMOH NEWS : सड़क पर दौड़ी खुनी ट्रक, 2 साल की बच्ची की ली जान, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दमोह ; मध्य प्रदेश के दमोह से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आज हुए दुखद हादसे में 2 साल की बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना चरयाई बाजार की है। 

ट्रक को रिवर्स करने के दौरान हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार बाजार में स्थित अमर आहूजा की गोदाम पर तेल से लदा एक ट्रक खाली हो रहा था। तेल खाली होने के बाद जब चालक ट्रक को रिवर्स  कर रहा था तभी वहां खेल रही कैलाश बंसल की 2 वर्षीय मासूम बेटी जैसमिन बंसल अचानक उस भारी-भरकम ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना 

मौके पर मची चीख पुकार को देख परिजनों के होश उड़ गए और वो बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल गए। जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौसम की मौत के चलते परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। 


संबंधित समाचार