होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : साधू बनने की चाह में युवक ने कटा अपना गुप्त अंग, बोला- मुझसे कोई पाप न हो जाए, इसलिए ,,,,

CHHATARPUR NEWS : साधू बनने की चाह में युवक ने कटा अपना गुप्त अंग, बोला- मुझसे कोई पाप न हो जाए, इसलिए ,,,,

छतरपुर  : मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने साधू बनने के लिए अपना गुप्तांग यानी प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। इसके बाद युवक ने खुद परिजनों को फ़ोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन गंभीर रूप से लहुलूहान अवस्था में युवक को   जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसका उपचार जारी है। मामला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा का है। 

राममिलन यादव को गृहस्थ जीवन से होना था मुक्त

जानकारी के अनुसार, भटीपुरा निवासी राममिलन यादव (उम्र 42 वर्ष) शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत के पास स्थित कुएं पर गया था। वहाँ उसने अचानक कुल्हाड़ी उठाई और अपने ही गुप्तांग पर वार कर उसे काट डाला। इस खौफनाक कदम के बाद परिजन व्यक्ति को लेकर तुरंत अस्पताल गए। जहां घायल ने बताया कि उसने गृहस्थ जीवन से मुक्त होने और जीवन में कोई पाप न हो जाए, इस डर से यह आत्मघाती कदम उठाया है।

25 जून को है बेटी की शादी

राममिलन यादव के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 25 जून को उसकी एक बेटी का विवाह होना तय हुआ है, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। वहीं, राममिलन की पत्नी लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) की बीमारी से ग्रसित है। इधर, डॉक्टर्स का कहना है कि प्राइवेट पार्ट लाग होने के चलते काफी खून भी बह चुका है. जिसकी वजह से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 


संबंधित समाचार