होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Burhanpur Yoga Day: योग से स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा: सांसद पाटील 

Burhanpur Yoga Day: योग से स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा: सांसद पाटील 

अशोक सोनी, बुरहानपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’  थीम के अंतर्गत रविवार प्रातः माँ ताप्ती के पावन तट राजघाट पर जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार 

इस मौके पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक बनाता है तथा जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज योग ने वैश्विक पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को विश्व मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य किया है। उनके प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली और आज दुनिया के अनेक देशों में लोग योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इस वर्ष की थीम प्रत्येक आयु वर्ग के लिए महत्वपूर्ण 

सांसद ने कहा कि भारत की यह सांस्कृतिक धरोहर आज विश्व कल्याण का माध्यम बन चुकी है। इस वर्ष की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि योग स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का सरल तथा प्रभावी माध्यम है।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुनकर उपस्थित लोगों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल,जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने,कलेक्टर हर्ष सिंह,एसपी आशुतोष बागरी , निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष अनिता अमर यादव, किशोर शाह, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर, मनोज टंडन, ईश्वर चौहान, दिनकर पाटील, मुकेश देवड़ा, किशोर राठौर, पार्षद व एमआईसी चैयरमेन भारत इंगले, नीतेश दलाल, राजेश महाजन, अमित नवलखे, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, राम निकम, डॉ दीपक वाभले, किरण रायकवार, सुधा चौकसे, जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी रोहिणी पवार जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार