होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhairunda Yoga Day: भैरूंदा सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Bhairunda Yoga Day: भैरूंदा सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुकेश प्रजापति, भैरूंदा: सांदीपनि विद्यालय, भैरूंदा में विकासखंड स्तरीय 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य  शैलेन्द्र लोया ने मुख्य अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने दैनिक जीवन में योग की अनिवार्यता और उसके स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य आकर्षण के रूप में योग प्रशिक्षक  रामनारायण चौबे के मार्गदर्शन में 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' का पालन करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया गया। प्रतिभागियों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति संकल्पित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि मालवीय अध्यक्ष, म.प्र. पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम ने कहा कि योग भारत की एक प्राचीन अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नियमित योग से ही हम रोगों से मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष ने  श्रीमद्भगवद्गीता के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि 'कर्मों में कुशलता ही योग है।' उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस आयोजन में एसडीएम सुधीर कुशवाह, जनपद सीईओ संजय अग्रवाल, रीतेश मकवाना, सुनील महेश्वरी, राजेश पंवार, संजय पटेल,  अमित मीणा, बीईओ साक्षी जैन, बीआरसी  विजय पंवार, ललित कीर एवं निरोगी काया टीम के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।   कार्यक्रम के अंत में उप-प्राचार्य गणेश यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यालय स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।


संबंधित समाचार