होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : सीवरेज चैंबर की सफाई के दौरान कर्मचारियों का घुटा दम, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

UJJAIN NEWS : सीवरेज चैंबर की सफाई के दौरान कर्मचारियों का घुटा दम, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित पिपली नाका क्षेत्र में सीवरेज चैंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 1 कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चैंबर में जहरीली गैस फैली हुई थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

अशोक मिश्रा की उपचार के दौरान मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों कर्मचारी सीवरेज चेंबर की सफाई के लिए नीचे उतरे थे। बताया जा रहा है कि उनके पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे करीब 25 फीट गहरे चेंबर में गिर गए। चेंबर के भीतर दम घुटने और गंभीर चोटें आने से अशोक मिश्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गोपाल और रमेश को गंभीर हालत में चरक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

तीनो चैंबर में जेटिंग मशीन लगाने और सफाई कार्य के लिए उतरे थे

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और तीनो कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों कर्मचारी सीवरेज चैंबर में जेटिंग मशीन लगाने और सफाई कार्य के लिए उतरे थे। जहां दम घुटने की वजह से यह हादसा हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 


 


संबंधित समाचार