होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

योगा कर महिलाएं बन सकती हैं स्वस्थ और सुंदर, मिलेंगे कई तरह के फायदे

योगा कर महिलाएं बन सकती हैं स्वस्थ और सुंदर, मिलेंगे कई तरह के फायदे

आज के दौर में पुरुष हों या महिलाएं, तमाम तरह की जिम्मेदारियों को निभाने और घर-बाहर के वर्क प्रेशर की वजह से मेंटली स्ट्रेस में रहते हैं। इससे शारीरिक स्वास्थ्य और सौंदर्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इनसे निजात पाने का सरल और कारगर उपाय है-योगाभ्यास।

बैलून पोज योग: आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं, वर्किंग वूमेन हैं या हाउस वाइफ बैलून पोज फेस योग करके अपने चहरे को खूबसूरत और दमकता हुआ बना सकती हैं। इसके लिए आप गहरी सांस लें और मुंह में इतनी हवा भरें जैसे गुब्बारा फुलाने के लिए हवा भरते हैं। पांच सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में रहें। सांस को रोककर रखें। भरी हुई हवा को मुंह के अंदर दाएं-बाएं घुमाएं। यह प्रोसेस 5 बार दोहराएं। इसे कहीं भी कभी भी कर सकते हैं। इस को करने से चेहरे पर फैट नहीं जमती। साथ ही यह पोज जबड़े की हड्डी को मजबूत बनाता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर होती है। इससे गालों की झुर्रियां दूर होती हैं और चेहरे की त्वचा का कसाव बना रहता है।

नौकासन: इस आसान को करते समय शरीर का आकार नाव जैसा होता है इसलिए इसे नौकासन कहते हैं। इसे करने से पेट के फैट को कम किया जा सकता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और साथ ही साथ सिर से लेकर पैर तक फायदा पहुंचाता है। महिलाओं के गर्भवती होने के पहले और बाद में यह आसन उनके स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है। इसे करने से साइटिका के निवारण में फायदा होता है। नौकासन करते समय पेरों को सामने की और फैलाकर बैठ जाइए और अपने शरीर को नौका चलाने के अंदाज में संचालित कीजिए। जितना संभव हो सके आगे पीछे शरीर को झुकाएं। इस तरह से कम से कम 10 से 12 बार करें। गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस आसान को करें। मन को शांत कर नई ऊर्जा से भरता है।

वज्रासन: वज्रासन करना सभी के लिए फायदेमंद है। वज्रासन, महिलाओं में पीरियड्स संबंधी दिक्कतों से भी मुक्ति दिलाता है। जो लड़कियां रोज वज्रासन करती हैं, उन्हें पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स, कब्ज, गैस, डिस्टर्ब स्टमक जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। बेहतर परिणाम के लिए आपको हर दिन 10 से 15 मिनट वज्रासन जरूर करना चाहिए। वज्रासन करने के लिए आप अपने दोनों पैरों को पीछे की तरफ मोड़ते हुए घुटनों के बल बैठ जाएं। कमर, पीठ और कंधे सीधे रखें। गर्दन को सीधा रखते हुए मुंह सामने की तरफ रखें। दोनों हाथों को घुटनों के ऊपर या ध्यान मुद्रा में गोद में रखें। आंखें बंद कर मन को शांत करने का प्रयास करें और गहरी सांसे लें।

प्राणायाम: प्राणायाम करते समय जितना फोकस स्लो डीप ब्रीदिंग पर होगा, उतना ही वो तन-मन को बेहतर रखेगा। प्राणायाम न सिर्फ श्वांस और जीवन के स्तर को बढ़ाता है, बल्कि बिगड़े मूड को बेहतर करने में भी कारगर होता है।


संबंधित समाचार