होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! जबलपुर में शराबी पति की पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! जबलपुर में शराबी पति की पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पत्नी ने शादी के 7 वचन भूलकर अपने ही पति की कुल्हाडी मार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे कैलाशपुरी स्थित मकान नंबर 1436 की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

नितिन जायसवाल निजी मजदूरी का काम करता था

पुलिस ने मृतक की पहचान नितिन जायसवाल के रूप में की है। जो की मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदि था। इसी के चलते अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। घटना वाले दिन भी सुबह से दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी. इसी बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और 30 वर्षीय पत्नी संगीता ने पति नितिन की हत्या का दी. इसका खुलासा तब हुआ जब संगीता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली और पडोसी जब मौके पर पहुंचे तो नितिन की खून से सनी लाश मौके पर पड़ी थी.

बचाव में किया कुल्हाड़ी से हमला

पुलिस की पूछताछ में संगीता ने बताया कि विवाद के दौरान उसके पति ने कुल्हाड़ी उठा ली थी. उसके मुताबिक, उसने बचाव में कुल्हाड़ी छीन ली और इसी दौरान पति पर वार हो गया. कुल्हाड़ी नितिन के सिर के दाहिने हिस्से में कनपटी के पास लगी, जिससे वह गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 

 

 


संबंधित समाचार