होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : महानआर्यमन सिंधिया ने दिव्यांग फैन्स को दिए भारत-वेस्टइंडीज मैच के स्पेशल पास, प्रशंसकों ने आभार किया व्यक्त

GWALIOR NEWS : महानआर्यमन सिंधिया ने दिव्यांग फैन्स को दिए भारत-वेस्टइंडीज मैच के स्पेशल पास, प्रशंसकों ने आभार किया व्यक्त

ग्वालियर :  मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। जिसकी प्रशासन युवा, बुजुर्ग सहित दिव्यांग फैंस कर रहे है। दरअसल, इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले के दौरान महानआर्यमन सिंधिया ने दिव्यांग क्रिकेट फैंस के लिए मैच देखने के लिए विशेष पास की व्यवस्था की थी। जिसकी बदौलत दिव्यांग फैंस ने मैच का जीभर के लुत्फ़ उठाया। 

दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया से किया संपर्क 

दरअसल, इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के कई दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया से संपर्क कर मैच देखने के लिए पास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उनकी मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महानआर्यमन सिंधिया ने उनके लिए मैच के विशेष पास की व्यवस्था कराई, जिससे वे स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साहवर्धन कर सके।

दिव्यांग प्रशंसकों ने आभार किया व्यक्त 

मैच के दौरान दिव्यांग प्रशंसकों ने महानआर्यमन सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए MPCA अध्यक्ष का धन्यवाद किया।

प्रत्येक मैच में दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष व्यवस्था

महानआर्यमन सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि MPCA प्रत्येक मैच में दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष प्रबंध करता है और भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रखेगा। 


संबंधित समाचार