होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : खाना खराब, दूषित पानी को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, सुविधाओं पर उठाए सवाल, वार्डन ने दिया इस्तीफा

BHOPAL NEWS : खाना खराब, दूषित पानी को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, सुविधाओं पर उठाए सवाल, वार्डन ने दिया इस्तीफा

भोपाल। राजधानी भोपाल के पंचशील नगर स्थित शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालय के छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन के चलते आज छात्रावास की वार्डन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। छात्रों का कहना है कि वो लंबे समय से खराब खाना, दूषित पानी सहित अन्य समस्याओं से परेशान थे। 

पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आरोप है कि बजट बढ़ने के बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ छात्रावास में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए गए हैं।

रात के समय महिला स्टाफ मौजूद नहीं

छात्राओं के मुताबिक, रात के समय किसी की तबीयत बिगड़ने पर पुरुष स्टाफ उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाता है। उनका कहना है कि रात में महिला कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

पानी की गुणवत्ता पर छात्राओं ने उठाए सवाल 

इसके अलावा, छात्राओं ने पीने के पानी की स्वच्छता को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बजट बढ़ा, फिर भी थाली में कीड़े

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने मांग की है कि उन्हें स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।


संबंधित समाचार