होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DABRA NEWS : बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति - बच्चा घायल

DABRA NEWS : बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति - बच्चा घायल

डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक महिला की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसा डबरा  -चीनोर रोड इटायल के पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

उपचार के दौरान पत्नी की मौत

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर एक दंपति कही जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

5 माह का बच्चा सुरक्षित 

हादसे के समय दोनों के साथ बाइक पर 5 माह का बच्चा भी सवार था। लेकिन वो बिलकुल सुरक्षित है। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार