मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नर्मदा नदी के एक घाट पर नहाने के दौरान आज एक महिला की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला नहाते हुए गहराई में चली गई और डूब गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पसटमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कृष्ना देशमुख उम्र 56 बालाघाट जिले के कटंगी सिंगौड़ी के रूप में की है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार सुबह नर्मदा में स्नान के लिए पहुंची थी। इस दौरान अचानक वो गहराई में चली गई और डूबने लगी।
स्थानीय तैराकों ने महिला को बचाने का किया प्रयास
इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय तैराकों ने महिला को बचाने के लिए तुरंत पानी में छलांग लगाई। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के परिजनों को भी सूचना पहुंचा दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।