होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khargone News: बड़ी खबर ! महेश्वर किले से कूदकर महिला ने की खुदखुशी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

Khargone News: बड़ी खबर ! महेश्वर किले से कूदकर महिला ने की खुदखुशी, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

महेश्वर : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर किले में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक महिला ने किले से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि महिला आत्महत्या करने से पहले हाथ में मिठाई का पैकेट लेकर किले परिसर में घूम रही थी। 

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

इतना ही नहीं महिला कई बार चबूतरे की ओर जाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन सुरक्षा कर्मी ने उसे रोका लिया। इस दौरान जब गार्ड अपनी जगह से हटा तो महिला चबूतरे पर गई और छलांग लगा दी। महिला ने आत्महत्या क्यों की। इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। 

मृतका की पहचान लक्ष्मी बाई के रूप में हुई

पुलिस ने मृतका की पहचान लक्ष्मी बाई के रूप में हुई है, जो महेश्वर नगर के आंबेडकर वार्ड स्थित मल्टी में रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर महेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार