भोपाल :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार शिवराज डाबी को प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अजय शर्मा प्रदेश सह-संयोजक
इसके साथ ही प्रकोष्ठ संकुल में प्रदेश सह-संयोजक के पद पर अजय शर्मा की नियुक्ति की गई है। दोनों नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने संगठन के महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां तय की हैं।
संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने दें योगदान
पार्टी संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नई जिम्मेदारियों के साथ संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से दोनों को बधाई दी जा रही है।