होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

chhatarpur news : बकरी–गाय विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, महिला की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, चार घायल

chhatarpur news : बकरी–गाय विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, महिला की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, चार घायल

 छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बकरी–गाय को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस खूनी संघर्ष में 4 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुड़ेरी का है। 

दुबे और ठाकुर परिवार में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, यह विवाद बकरी–गाय को लेकर दुबे और ठाकुर परिवार के बीच हुआ। जहां विवाद ने धीरे धीरे कर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी, कुल्हाड़ी और फरसे चले। जिसकी वजह से महिला पूनिया द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

आरोपियों की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जुझारनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 
 


संबंधित समाचार