होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BETUL NEWS : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, गाला घोट शव को गड्ढे में दफनाया, प्रेमी ने भी दिया साथ

BETUL NEWS : प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, गाला घोट शव को गड्ढे में दफनाया, प्रेमी ने भी दिया साथ

 

 

 

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा का

दरअसल पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा का है। यहां रहने वाले 36 वर्षीय संदीप यादव पिता भूरेलाल यादव पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। परिजनों की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पत्नी 32 वर्षीय सागर यादव के बयानों और गतिविधियों में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमे पत्नी ने अपना जुर्म काबुल लिया। 

गला दबाकर की हत्या 
.
पुलिस को बयान देते हुए आरोपी पत्नी ने बताया कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते यह खौफनका कदम उठाया।। पत्नी ने बताया उसने अपने साथी प्रकाश यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव के साथ मिलकर संदीप की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद दोनों शव को केसला थाना क्षेत्र के प्रूफ रेंज इलाके में ले गए और नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया ताकि किसी को वारदात की भनक तक न लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर और केसला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में चिन्हित स्थान पर खुदाई कर संदीप यादव का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा भेजा गया है।

आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी सागर यादव और उसके कथित प्रेमी प्रकाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी साजिश वारदात में अन्य लोगों की भूमिका और साक्ष्य मिटाने के प्रयासों की जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है
 


संबंधित समाचार