होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : ऑटो चालकों ने बाइक टैक्सी के खिलाफ खोला मोर्चा, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

INDORE NEWS : ऑटो चालकों ने बाइक टैक्सी के खिलाफ खोला मोर्चा, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

इंदौर :  मध्य प्रदेश सहित देशभर में आज ऑटो चालकों ने बाइक टैक्सी के खिलाफ मोर्चा खोल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस देशव्यापी हड़ताल का असर इंदौर में भी देखने को मिला। जहां सड़क पर उतरे ऑटो चालकों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। साथ ही नारेबाजी भी की। 

बिना रजिस्ट्रेशन बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित हो रही

शहर के रीगल चौराहे पर ऑटो खड़े कर चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और बाइक टैक्सी कंपनियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। साथ ही आरोप लगाया कि कई कंपनियां बिना जरूरी अनुमति और कमर्शियल रजिस्ट्रेशन के बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित कर रही हैं। इससे नियमों का पालन करते हुए ऑटो चलाने वाले चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है।

बाइक टैक्सी सेवाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए

अपनी मांगों को लेकर ऑटो रिक्शा संघ के सदस्यों ने रीगल चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी सेवाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।

चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए

ऑटो चालकों का कहना है कि बाइक टैक्सी के खिलाफ चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए, ताकि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लग सके।

बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी परिवहन सेवाओं के लिए नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।

बाइक टैक्सी के खिलाफ चार मांगें रखीं

इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ चार मांगें रखीं। इनमें इंदौर में संबंधित कंपनियों का संचालन बंद कर उनके ऑफिसों पर ताले लगाने, प्राइवेट बाइक टैक्सी पर तुरंत रोक लगाने और अवैध बाइक टैक्सी जब्त करने की मांग शामिल है। इसके अलावा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई। 


 


संबंधित समाचार