होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Visited Mahakaleshwar : ऋषभ पंत के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ इंडियन क्रिकेटर्स ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

Visited Mahakaleshwar : ऋषभ पंत के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ इंडियन क्रिकेटर्स ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

Visited Mahakaleshwar :  24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं।  ऐसे में भारतीय टीम के कुछ खिलाडी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में महाकालेश्वर पहुंचे है जहाँ उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

READ MORE :  युवती को मोटरसाइकिल की टंकी पर बिठाकर घूमते हुए कपल को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। जिसमे भारतीय टीम के कुछ खिलाडी उज्जैन के महाकाल के दर्शन के लिए  सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन किया। क्रिकेटर्स ने गर्भगृह में जाकर धोती-सोला पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी साथ थे। महाकाल मंदिर में तीनों क्रिकेटर्स आम भक्तों की तरह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच बैठे। आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए।

READ MORE :  अन्तरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन ने 93वें जन्मदिन पर की चौथी शादी

महाकाल के दर्शन के बाद सूर्य कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'महाकाल दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। शुरू से अंत तक आरती देखी। मन शांत हो गया। सबसे जरूरी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। वे रिकवर हो जाएं, बस यही जरूरी है हम सबके लिए।'

 latest news video यहाँ देखें:

 


संबंधित समाचार