होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA NEWS : नरोत्तम मिश्रा ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क पर बेहोश पड़े घायल को पहुंचाया अस्पताल

DATIA NEWS : नरोत्तम मिश्रा ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क पर बेहोश पड़े घायल को पहुंचाया अस्पताल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। दतिया से डबरा जाते समय ग्वालियर-झांसी हाईवे पर उनकी नजर डिवाइडर के पास बेहोशी की हालत में पड़े एक बाइक सवार पर पड़ी।

अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

जिसे देख डॉ. मिश्रा ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायलों को बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को अपनी ही गाड़ी से जिला अस्पताल भेजवाया। ताकि जल्द से जल्द घायल युवक को चिकित्सा सुविधा मिल सके।

नेता नहीं, मददगार बने नरोत्तम मिश्रा

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूर्व गृहमंत्री की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि सड़क हादसे के बाद घायल की मदद के लिए समय पर उठाया गया उनका यह कदम घायल की जान बचा सकता है। फिलहाल घायल बाइक सवार का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
 


संबंधित समाचार