भोपाल ; ओरछा जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश के युवा समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं सफल व्यवसायी विनय तिवारी को सोमवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आयोजित नेशनल आइकॉन अवॉर्ड्स-2026 एवं नेशनल कॉन्क्लेव (विकसित भारत-2047) के दौरान सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, जनसेवा, युवा सशक्तिकरण एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
कम उम्र में विनय तिवारी ने बनाई अलग पहचान
कम उम्र में ही समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विनय तिवारी लगातार जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यों की सराहना केवल झांसी ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों में की जाती है।
विनय तिवारी एक सफल युवा व्यवसायी
सामाजिक जीवन के साथ-साथ विनय तिवारी एक सफल युवा व्यवसायी भी हैं। वे मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओरछा में अपना रिसॉर्ट संचालित कर स्थानीय पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा दे रहे हैं। व्यवसाय और समाजसेवा के बीच बेहतर संतुलन बनाकर उन्होंने युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आयोजन आरोग्य दर्पण द्वारा किया गया
कार्यक्रम का आयोजन आरोग्य दर्पण द्वारा “नेशनल कॉन्क्लेव-2026 (विकसित भारत-2047) एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी” के अंतर्गत किया गया। समारोह में देशभर से समाजसेवी, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, शिक्षाविद् एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।
सौरभ तिवारी रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि /मुख्य वक़्ता सौरभ तिवारी रहे ("अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार")। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व लोक सभा सदस्य प्रदीप गाँधी, डॉ • स्वराज विद्वन (प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी उत्तराखंड), उपस्थित रहे।
अंग़ वस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम का सफल आयोजन समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंच पर विनय तिवारी को स्मृति चिन्ह अंग़ वस्त्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की गई।
क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण
इस उपलब्धि पर झांसी, ओरछा एवं पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यवसायिक जगत, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने विनय तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों का कहना है कि युवा उम्र में समाजसेवा, नेतृत्व और व्यवसाय के क्षेत्र में विनय तिवारी की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।