होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए जगह फाइनल, सैकड़ों छात्र होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

INDORE NEWS : राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए जगह फाइनल, सैकड़ों छात्र होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

जबलपुर/इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश आने वाले है । आगमन को लेकर तैयारियों को जहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। तो वही इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने का अनुमान है। जिसके लिए पार्टी ने 10 लाख रूपए में जगह फाइनल की है .

10 लाख में मिली जगह 

17 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पहले कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम मांगा था। लेकिन नगर निगम ने इनकार कर दिया था। इसके बाद आईडीए से रीजनल पार्क पिपल्याराव के सामने स्थित मैदान मांगा। जिसकी परमिशन मिलने के बाद कांग्रेस ने जगह को 3 दिन के लिए 10 लाख रूपए में फाइनल किया। 

जगहे का नाम 'भारत जोड़ो मैदान' 

12000 वर्ग मीटर इस जमीन का नाम शहर कांग्रेस कमेटी ने 'भारत जोड़ो मैदान' रखा है और दावा किया है कि इस कार्यक्रम के लिए लगभग 1.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र जबलपुर से इंदौर पहुंचेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों का पंजीयन जिला ग्रामीण कांग्रेस की ओर से कराया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच तैयारियां तेज

जानकारी के अनुसार कांग्रेस को 19 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिली है। जमीन के उपयोग के लिए प्रतिदिन 2 लाख 84 हजार 795 रुपये की दर तय की गई है। कांग्रेस की ओर से 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 10 लाख 8 हजार 175 रुपये की राशि जमा कराई गई है. साथ ही कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं।

 

 

 

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जबलपुर जिले से भी बड़ी संख्या में छात्रों के इंदौर पहुंचने की तैयारी है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों का पंजीयन जिला ग्रामीण कांग्रेस की ओर से कराया जा रहा है।

इसी सिलसिले में जिला कांग्रेस ग्रामीण ने एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों और छात्रों की भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में पूर्व मंत्री के साथ ग्रामीण कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर अनुमति का इंतजार भी खत्म हो गया है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए मंजूरी दे दी गई है। आयोजन रीजनल पार्क के सामने आईडीए की जमीन पर किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस को 19 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिली है। जमीन के उपयोग के लिए प्रतिदिन 2 लाख 84 हजार 795 रुपये की दर तय की गई है। कांग्रेस की ओर से 18 प्रतिशत जीएसटी सहित कुल 10 लाख 8 हजार 175 रुपये की राशि जमा कराई गई है।

कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच तैयारियां तेज हो गई हैं।


संबंधित समाचार