होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! पेमेंट के बाद सिर्फ 4 अंक दिखेंगे, मोबाइल नंबर रहेगा सुरक्षित

UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! पेमेंट के बाद सिर्फ 4 अंक दिखेंगे, मोबाइल नंबर रहेगा सुरक्षित

UPI New Rules 2026: देश में डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुके यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। करोड़ों UPI यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन बदलावों के बाद UPI से भुगतान करते समय किसी भी व्यक्ति को आपका पूरा मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। NPCI का यह कदम डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के अनुरूप UPI प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित और गोपनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब मोबाइल नंबर के सिर्फ आखिरी 4 अंक ही दिखेंगे

नए नियमों के तहत UPI से भुगतान करने या प्राप्त करने के दौरान यूजर का पूरा मोबाइल नंबर दूसरे व्यक्ति को दिखाई नहीं देगा। इसकी जगह केवल मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक ही दिखाई देंगे। यह बदलाव उन मामलों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहां पेमेंट के बाद लोगों की निजी जानकारी अनावश्यक रूप से सामने आ जाती थी।

UPI ID और बैंक अकाउंट की जानकारी भी होगी सुरक्षित

NPCI के निर्देशों के अनुसार सभी UPI ऐप्स और सदस्य बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक की संवेदनशील जानकारी हर उस इंटरफेस पर मास्क रहे, जहां दूसरे यूजर उसे देख सकते हैं। इसके तहत मोबाइल नंबर, UPI ID, बैंक अकाउंट नंबर सहित इन जानकारियों को सुरक्षित किया जाएगा  इससे किसी भी अनजान व्यक्ति तक आपकी व्यक्तिगत जानकारी पहुंचने का जोखिम काफी कम हो जाएगा।

QR Code पेमेंट में भी होगा बदलाव

नए नियम लागू होने के बाद QR Code स्कैन करके भुगतान करने पर भी सामने वाले व्यक्ति को भुगतान करने वाले का पूरा मोबाइल नंबर दिखाई नहीं देगा। इस बदलाव का उद्देश्य डिजिटल ट्रांजैक्शन के दौरान यूजर्स की पहचान को अधिक सुरक्षित रखना है।

मोबाइल नंबर की जगह Username आधारित UPI ID को मिलेगा बढ़ावा

फिलहाल अधिकांश लोग अपना मोबाइल नंबर ही Virtual Payment Address (VPA) के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हालांकि UPI में पहले से Username आधारित ID बनाने का विकल्प मौजूद है, लेकिन इसकी जानकारी कम लोगों को है। अब UPI ऐप्स को ऐसे विकल्प देने होंगे, जिनसे यूजर मोबाइल नंबर के बजाय Username आधारित UPI ID को डिफॉल्ट पहचान के रूप में चुन सकें।

बैंक और UPI ऐप्स की बढ़ेगी जिम्मेदारी

NPCI ने स्पष्ट किया है कि सभी UPI प्लेटफॉर्म और सदस्य बैंकों को ग्राहकों की निजी जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी होगी ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी का गलत इस्तेमाल न हो।

कब तक लागू होंगे नए नियम?

NPCI ने सभी UPI ऐप्स और बैंकों को मोबाइल नंबर मास्किंग और डेटा सुरक्षा से जुड़े नए निर्देश लागू करने के लिए 4 सितंबर तक की समयसीमा दी है। इन बदलावों के पीछे सोशल मीडिया पर सामने आई कई शिकायतें भी अहम वजह मानी जा रही हैं, जिनमें विशेष रूप से महिला यूजर्स ने पेमेंट के दौरान अपनी पहचान और मोबाइल नंबर सार्वजनिक होने पर चिंता जताई थी। 

UPI यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा?

मोबाइल नंबर रहेगा गोपनीय।
ऑनलाइन फ्रॉड और डेटा दुरुपयोग का खतरा कम होगा।
QR Code पेमेंट पहले से अधिक सुरक्षित होगी।
Username आधारित UPI ID को बढ़ावा मिलेगा।
डिजिटल पेमेंट सिस्टम में ग्राहकों की प्राइवेसी और सुरक्षा मजबूत होगी।


संबंधित समाचार