होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

August Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, इन तारीखों से पहले फटाफट निपटा ले जरूरी काम

August Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, इन तारीखों से पहले फटाफट निपटा ले जरूरी काम

August bank holiday :  अगस्त माह शुरू होने में महज कुछ दिनों का समय बचा है। ऐसे में आप भी अगर बैंक से जुड़े हुए काम करते है तो ये खबर आपके लिए है। अगस्त महीने में इस बार अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमे 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 

हालांकि इस दौरान ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम से नकद निकासी और आईएमपीएस जैसी सेवाएं मिलती रहेगी। ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। 

अगस्त 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 2 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 4 अगस्त: केर पूजा की वजह से केवल अगरतला में बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 अगस्त (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक अवकाश.
  • 9 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी.
  • 13 अगस्त: पैट्रियट्स डे की वजह से इंफाल में बैंक बंद.
  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंकों की छुट्टी.
  • 16 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी.
  • 19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती की वजह से अगरतला में बैंक बंद.
  • 22 अगस्त (शनिवार): महीने का चौथे शनिवार की साप्‍ताहिक छुट्टी.
  • 23 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी
  • 25 अगस्त: मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे)
  • 26 अगस्त: ईद-ए-मिलाद / तिरुवोनम की वजह से दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 अगस्त: रक्षाबंधन / श्री नारायण गुरु जयंती की वजह से बैंक अवकाश.
  • 30 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी

संबंधित समाचार