होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Aadhaar Card Rules: 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतना महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ

Aadhaar Card Rules: 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतना महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ

आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। जिसे समय समय पर अपडेट करवा बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आप कई तरह की दिक्कतों में फस सकते है। ऐसे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए ईमेल आईडी अपडेट करने की प्रक्रिया को सीमित अवधि के लिए निशुल्क कर दिया है। यानि की अब आधारकार्ड धारक 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक रजिस्टर्ड ईमेल आईडी बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते है। 

1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक निशुल्क रहेगी सेवा 

बता दें कि पहले आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी लिंक या अपडेट कराने के लिए ₹75 (GST सहित) का शुल्क देना पड़ता था, जिसे अब अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। यह मुफ्त सेवा आगामी 6 महीने के लिए लागू रहेगी। 

यूआईडीएआई ने खत्म की 75 रुपये की फीस

इस नई सुविधा का लाभ केवल Aadhaar के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए ही मिलेगा। यानी अगर आप ऑनलाइन ऐप से Email अपडेट करते हैं तो ही आपको फ्री सेवा मिलेगी, अन्य माध्यमों पर चार्ज लागू हो सकता है।

मोबाइल ऐप से ईमेल कैसे अपडेट करें?

  • अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करें.
  • 'Aadhaar Update' या सेवाओं (Services) के विकल्प में जाएं.
  • अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें और ओटीपी के जरिए वेरिफाई कर के सबमिट कर दें.  

संबंधित समाचार