होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Ravana : भोपाल में अज्ञात युवक-युवती ने रावण दहन से पहले सुबह ही जला दिया रावण

Bhopal Ravana : भोपाल में अज्ञात युवक-युवती ने रावण दहन से पहले सुबह ही जला दिया रावण

Bhopal Ravana : दशहरे पर जहां शाम को भव्य रावण दहन की तैयारी थी, वहीं राजधानी भोपाल के बाग मुगालिया इलाके में सुबह एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। यहां सुबह 6 बजे कुछ अज्ञात युवक-युवती कार से आए और ग्राउंड में खड़े रावण के पुतले में आग लगाकर फरार हो गए।

स्थानीय समिति के सदस्यों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक-युवती नशे की हालत में थे और आग लगाते ही मौके से भाग निकले। रावण दहन का कार्यक्रम शाम को होना था, लेकिन इससे पहले ही अज्ञात लोगों ने रावण के पुतले में आग लगा दी। 

दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस घटना के बावजूद भोपाल पुलिस पहले से ही दशहरे को लेकर अलर्ट मोड पर है। बुधवार देर रात शहर के कई हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने सुरक्षा का संदेश देते हुए सभी प्रमुख रावण दहन स्थलों पर अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है और कंट्रोल रूम से हालात पर नज़र रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी जाम से बचाव के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं ताकि कहीं अव्यवस्था न फैले।

युवक-युवती की तलाश

जहां राजधानी में दशहरे को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, वहीं सुबह-सुबह रावण दहन की इस अजीबोगरीब घटना ने पुलिस और आयोजकों को चौकन्ना कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक-युवती की तलाश की जा रही है।


संबंधित समाचार