होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NEET UG 2026 : 3 मई को होगी नीट यूजी की परीक्षा, CCTV से रखी जाएगी निगरानी, मौके पर पुलिस बल भी रहेंगे तैनात

NEET UG 2026 : 3 मई को होगी नीट यूजी की परीक्षा, CCTV से रखी जाएगी निगरानी, मौके पर पुलिस बल भी रहेंगे तैनात

भोपाल: नीट यूजी की परीक्षा कल यानि की 3 मई को देशभर में आयोजित की गई है। इस परीक्षा में लाखों की संख्या में स्टूडेंट शामिल होंगे। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने मिलकर तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा देश के 552 शहरों और विदेश के 14 देशों में एक ही पाली में होगी। जिसका समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। 

सुरक्षा में 500 पुलिस बल रहेंगे तैनात

भोपाल में परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए है। जहां सुरक्षा के लिए 450 से 500 पुलिस बल मौके पर पर तैनात रहेंगे। बता दें कि नीट यूजी 2026 परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। पिछले वर्षों इस परीक्षा को लेकर कई विवाद सामने आए है। जिसको देखते हुए इस बार सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

भोपाल के 33 परीक्षा केंद्र

इधर, परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि "इस साल होने वाली NEET परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. भोपाल के 33 परीक्षा केंद्रों पर करीब 450 से 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. सभी एग्जामिनेशन हॉल में सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी. इसके साथ‑साथ सोशल मीडिया पर अफवाहों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. 

दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को दिया जाएगा अतिरिक्त समय

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, पासपोर्ट व पोस्टकार्ड साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. हल्के कपड़े पहनने और प्रतिबंधित सामग्री न लाने की सलाह दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें और एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. परीक्षा में दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा.


संबंधित समाचार