होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Union Budget 2026: आज पेश होगा देश का आम बजट, बजट से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम ...

Union Budget 2026: आज पेश होगा देश का आम बजट, बजट से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम ...

दिल्ली। आज 1 फरवरी को देश का सबसे अहम आर्थिक दस्तावेज केंद्रीय बजट 2026 पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सुबह 11 बजे आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट को लेकर देशभर की नजरें संसद पर टिकी हुई हैं।

बजट से पहले का शेड्यूल:

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुबह 10 बजे संसद भवन पहुंचेंगी। इसके बाद 10:15 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय बजट को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट मीटिंग से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात भी करेंगी। सुबह ठीक 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण शुरू होगा।

बजट से पहले महंगाई का झटका:

केंद्रीय बजट से पहले आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹50 तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई दरें आज सुबह से ही लागू हो गई हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग सेवाओं में किया जाता है, जिससे खाने-पीने की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

घरेलू गैस सिलेंडर पर राहत:

हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बजट से उम्मीदें:

Union Budget 2026 से आम लोगों को महंगाई, टैक्स राहत, रोजगार, किसान और मिडिल क्लास के लिए बड़े ऐलानों की उम्मीद है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस बजट में किन वर्गों को कितनी राहत देती है।


संबंधित समाचार