होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

यूक्रेन ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े- अब तक 21 हजार से अधिक रूसी सैनिकों की मौत

यूक्रेन ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े- अब तक 21 हजार से अधिक रूसी सैनिकों की मौत

रूस और यूक्रेन (Russia And Ukraine) के बीच जारी युद्ध (War) को लगभग 60 दिन यानी दो महीने हो गए हैं। रूसी सैनिकों (Russian Troops) ने यूक्रेन (Ukraine) में तबाही मचाई हुई है। तबाही की तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आती रहती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आंकड़ों की मानें तो युद्ध के शुरुआत से अब तक 50 लाख से अधिक लोग देश छोड़कर जा चुके हैं।

युद्ध के दौरान बड़ी संख्या में आम नागिरक और सैनिक भी मारे गए हैं। हालांकि, अभी तक रूस की और से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उसके इस युद्ध में कितने सैनिक मारे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस इस युद्ध में हुए अपने नुकसान को गुप्त रखने का बहुत ज्यादा प्रयास कर रहा है।

अब यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी सैनिकों की मौत से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 21 हजार 200 रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है। सैन्य उपकरणों का भी रूस का बड़ा नुकसान हुआ है। यूक्रेन मंत्रालय के मुताबिक, रूस के अबतक 2162 बख्तरबंद वाहन, 176 विमान, 153 हेलीकॉप्टर, 838 तोपें और 1523 अन्य वाहन तबाह हो चुके हैं। इसके अलावा रूस को यूएवी, शॉर्ट रेज बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम और कई नावों का भी नुकसान हुआ है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से की मुलाकात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की थी। उन्होंने रूस के साथ युद्ध के बीच ईयू की ओर से मिली सहायता की सराहना की है। साथ ही कहा- यूरोपीय साझेदारों ने हमारी सैन्य क्षमता में खास योगदान दिया है।

राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने मुलाकात के दौरान विशेष रूप से 1.5 बिलियन यूरो की सहायता का जिक्र किया और रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी ईयू की तारीफ की। जानकारी के अनुसार, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि हम यूक्रेन की जीत के लिए जो भी कर सकते हैं वो करेंगे। क्योंकि, हम इस युद्ध में यूक्रेन की जीत चाहते हैं।


संबंधित समाचार