होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DHAR NEWS : धार में ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

DHAR NEWS : धार में ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

धार : मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसे के चलते दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक में सवार होकर बर्थडे पार्टी के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ़्तार ट्राले ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना  धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू की। 

दोनों युवक पामेला होटल में कार्यरत थे

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पामेला होटल में कार्यरत थे और देर रात बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बाइक से लोहारी गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान रात के अंधेरे में ट्राले ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे दोनों 

पुलिस ने मृतकों की पहचान ग्राम आंवली निवासी रवि पिता रामसिंह उम्र 17 साल और गणपति पिता सिकदार उम्र 18 साल के रूप में की है। घटना से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तो वही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना मंगलवार देर रात की है। 
 


संबंधित समाचार