होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS : आसमान से गिरी मौत की बिजली, चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

REWA NEWS : आसमान से गिरी मौत की बिजली, चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा में उस वक़्त मातम पसर गया जब आसमान से बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना शनिवार सुबह सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरदिया की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

महुआ बनने के लिए निकले थे दोनों

बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन सुबह सुबह महुआ बनने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और बिजली गिरने से भाई बहन की मौत हो गई। जिनकी पहचान पुलिस ने राजन और सविता के रूप में की है। 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

इधर, हादसे के वक़्त जंगल में मौजूद अन्य लोगों ने जब यह घटना देखी तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही सेमरिया पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है और नियमानुसार आपदा राहत राशि के लिए अग्रिम कागजी कार्रवाई भी शुरू की।


संबंधित समाचार